भूपेंद्र बाबू एक व्यक्ति नहीं विचारधारा थे : वीसी
मधेपुरा, मई 29 -- मधेपुरा, निज संवाददाता । समाजवादी चिंतक भूपेन्द्र नारायण मंडल की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बीएस झा थे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र नारायण मंडल केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। मंडल जी ने समाज के पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। वे समाजवाद को जीते थे। उन्होंने शिक्षक विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मंडल जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उन्नत विश्वविद्यालय, उन्नत समाज और पारदर्शी न्याय हेतु कार्य करें। यह भी पढ़ें- पैतृक गांव रानीपट्टी में भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.