भूपेंद्र प्रताप सिंह बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ज़िलाध्यक्ष
अलीगढ़, मई 23 -- अलीगढ़। भूपेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल के कार्यालय पर नवनियुक्त अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी पद पर रहकर कार्य करते हुए इस संगठन को ग्रामीण स्तर पर प्रचारित करके ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए प्रेरित करूँगा। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की प्रबल इच्छा थी कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज तंत्र जो कि काफ़ी जर्जर स्थिति में था को मजबूत एवं पारदर्शी बनाया जाए। ज़िला उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, महानगर महासचिव अजय बघेल, सचिव मोहम्मद मनसूर, आमिल हुसैन, हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.