भूपेंद्र ढ़ीगरा ने हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले वीडियो को फर्जी बताया, वीडियो वायरल
शामली, अगस्त 29 -- शामली। अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सिंगर भूपेंद्र ढींगरा के नाम से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो कह रहा है कि उसने अंकित की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। पूर्व में वायरल हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली वीडियो को उसने फर्जी बताया है। भूपेंद्र ने वीडियो में दावा किया कि कुछ लोग उसके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। उसने लोगों से ऐसे वीडियो पर भरोसा नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि वह अंकित के परिवार के साथ है और चाहता है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा हो तथा असली हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में आएं। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी इसकी पड़ताल में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो वास्तविक है या इसके साथ किसी तरह की छेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.