भूपेंद्र चौधरी के लिए खास रहा 10 मई का दिन
लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी मंत्रिमंडल में फिर कैबिनेट मंत्री बनने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। वहीं रविवार को ही उनकी वैवाहिक वर्षगांठ भी थी। शपथ लेने जाने से पूर्व वे सुबह सपत्नीक दारुलसफा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए गए। चौधरी योगी-1.0 में भी पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। पहली बार मंत्री बनने पर मॉल एवेन्यू स्थित बंगले में गृह प्रवेश भी उन्होंने 10 मई को ही किया था। यह भी पढ़ें- छह नये सहित आठ ने ली मंत्री पद की शपथ यह भी पढ़ें- समय बिताने के लिए करना है कुछ...,योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का वार; सीएम पर साधा निशाना यह भी पढ़ें- ...जिस डाल पर बैठे हो वो टूट भी सकती है; बृजभूषण सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.