मुरादाबाद, मई 10 -- यूपी सरकार के हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में मुरादाबाद जनपद के छजलैट ब्लॉक निवासी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बिलारी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मंडल बिलारी स्थित चेयरमैन रघुराज सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर खुशी मनाई, एक-दूसरे का मुंह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रविवार को कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और लोकप्रिय नेता हैं। यह भी पढ़ें- मंत्रियों की प्रोफाइल:- उन्होंने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने से मुरादाबाद जनपद की सरकार में भागीदारी और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.