हरिद्वार, मार्च 31 -- महानगर कांग्रेस ने उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में डॉक्टरों की कमी और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक न होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से अस्पताल में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे जनता में रोष है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद कैला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.