हरिद्वार, मई 4 -- - भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय बना रहा पूरा वातावरण हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट परशुराम आश्रम का 33वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य सेवादार सुनील नागपाल ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह काकड़ आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसके बाद साईं बाबा का मंगल स्नान कराया गया। इसके उपरांत भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- ज्योति कलश रथ का शहर में हुआ भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण साईं पालकी शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.