हरिद्वार, जनवरी 10 -- भूपतवाला स्थित गदाधर हनुमान मंदिर में शनिवार को जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। संत-महंत और श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य की प्रतिमूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य ने कहा कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य समाज में जाति-भेद को चुनौती देने वाले पहले संतों में से थे। उन्होंने सभी वर्गों को समान रूप से अपनाकर सामाजिक समरसता और समन्वय का संदेश दिया। रामानंदाचार्य महाराज के सभी 24 शिष्य उच्च कोटि के संत बने। वे विभिन्न जातियों से थे, जो उनके समानता के दर्शन को साकार करता है। इस अवसर पर श्री पंचपुरिया वैष्णव विरक्त मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष महंत रमेश्वर दास ने बैरागी संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर घनश्याम भवन के महंत किशन दास (महामंत्री), हनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.