मधुबनी, मार्च 11 -- बाबूबरही। बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी में अनाज गद्दी की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग, मधुबनी की टीम ने रविवार रात करीब आठ बजे भूपट्टी गैस गोदाम से नासपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक अनाज गोदाम में छापेमारी की। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान कुल 528 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। जिसकी कुल मात्रा 4616.64 लीटर बताई गई है। बाजार मूल्य के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 से 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान गोदाम के संचालक संजीत यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही शराब ढुलाई में इस्तेमाल किए जाने वाले एक पि...