मधुबनी, मई 3 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही और लदनियां प्रखंड को एक दूसरे से जोड़ने वाली भूपट्टी गैस गोदाम से नासपट्टी चौक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इनदिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। जबकि यह सड़क बॉर्डर क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन और राहगीर आवागमन करते हैं। बरसात का पानी और गांवों से निकलने वाला निकासी जल सड़क पर जमा हो जाने के कारण स्थिति और बदतर हो गई है।
जलजमाव की समस्या सड़क पर जगह-जगह जलजमाव होने के चलते वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या हर वर्ष विकराल रूप ले लेती है। बताया जाता है कि यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग, जयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.