भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग की
गाज़ियाबाद, मई 13 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव के पूर्व प्रधान ने कार सवार अज्ञात बदमाशों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। भूपखेड़ी गांव में पूर्व प्रधान रोहताश छोटे भाई नरेश और परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीन मई की रात में वह और परिवार के सदस्य घर में खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11.40 बजे कार सवार बदमाश मकान के मुख्य गेट पर पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने गाली गलौज कर मुख्य गेट एक-एक कर तीन बार फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर वह और परिवार के सदस्य जाग गए। शोर मचाने और गांव में जाग होने पर कार सवार बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.