मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- खतौली शुक्रवार को राज दरबार परमात्मानंद आश्रम भूपखेड़ी में श्रावण मास में चल रही कथा का धूमधाम से समापन किया। परमहंस रामरतन महाराज श्रीजी की कथा में शेरपुर धाम में 108 पारायण की कथा चली जिसमें प्रेम सेवा से पाओगे पार, शेरपुर धाम की महिमा व सोनगिर धाम , भूपखेड़ी धाम, रतनपुरी धाम व मुजाहिदपुर धाम, चंदसीना धाम, फूलपुर भैंया व तीनों पुरी धाम (जामनगर,पन्ना, सूरत)का वर्णन संत श्री गौरवानंद ने किया। आरती के साथ रूमाल और नारियल समर्पित किया। कथा में हजारों श्रद्धालु रहे, जिन्होंने आश्रम में वृक्षारोपण के साथ बड़ी लाईट का उद्घाटन किया। कथा में गौतम, संजो बहन (प्रमुख), बीडीओ ज्योति चावला, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, हंस सोम, यज्ञदत्त प्रधान, कुंवरपाल, राजू मास्टर, महेश सिंह, धर्मपाल सिंह, मनोज पुण्डीर, मांगे भगत, चेतन व अरव...