विकासनगर, दिसम्बर 10 -- साहिया, संवाददाता। छत्रधारी चालदा महाराज के बुधवार देर रात भूपऊ गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह छा गया। श्रद्धालु भपऊ गांव की सीमा पर बनाए गए स्वागत द्वार पर हाथों में फूलों की थाल लिए महाराज के स्वागत के लिए खड़े थे। देव पालकी के पहुंचते ही क्षेत्र चालदा महाराज के जयकारों से गूंज उठा। चालदा महाराज के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। स्वागत द्वार से श्रद्धालुओं के साथ महाराज की पालकी भूपऊ गांव पहुंची। धार्मिक विधि-विधान से देव पालकी को विश्राम स्थल सीताराम चौहान के आवास पर विराजमान किया गया। इसके बाद जागड़ा पर्व की शुरुआत हुई। रात दस बजे धाम (भंडारा) वितरित किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार सुबह से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालु देव दर्शन को भूपऊ पहुंचने शुरू हो गए थे। कई ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.