भूनी में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
जमशेदपुर, जून 30 -- बोड़ाम प्रखंड के मुकरूडीह पंचायत अंतर्गत मां कठेश्वरी मैदान भूनी में गुगलुबनी किंग्स क्रिकेट टीम के तत्वावधान में रविवार को दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीम के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला गौरडीह क्रिकेट टीम और बोड़ाम क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बोड़ाम टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरडीह की टीम ने निर्धारित छह ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। बोड़ाम टीम के ओपनर बल्लेबाज केशव गोप ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बोड़ाम टीम ने मात्र 3.5 ओवर में दो विकेट खोकर 65 रन बना लिए और मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.