जमशेदपुर, मार्च 17 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के भूनी क्रिकेट मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भूनी प्रीमियर लीग 2026 का सोमवार को समापन सोमवार हो गया। फाइनल मुकाबले में पार्थ इलेवन ने माफी स्ट्राइकर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए माफी स्ट्राइकर्स ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से मानिक सिंह ने 20 गेंदों में 65 रन और अजय कुमार ने 17 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली। पार्थ इलेवन की ओर से केशव गोप ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पार्थ इलेवन के ओपनर केशव गोप ने 26 गेंदों में नाबाद 94 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे टीम ने 6.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजेता टीम को 30 हजार रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 20 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.