भूधंसाव के कार्य में विलंब होने पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई
देहरादून, जून 20 -- लंढौर बाजार भूधंसाव के कार्य में विलंब होने पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान और कार्यदायी संस्था को बाधा समाप्त कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आम जनता के लिए रोड एक दो दिन में पूरी तरह से खुल जाएगी लेकिन वाहनों के संचालन में अभी समय लगेगा। लंढौर बाजार भूधंसाव में विलंब होने व जनता की नाराजगी को लेकर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने लंढौर जाकर भू धसांव कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने को कहा। पाया कि जल संस्थान की सीवर लाइन टूटी है जिसके कारण कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने जल संस्थान को लाइन ठीक करने को कहा। उन्होंने बताया कि तत्काल कार्य भी शुंरू कर दिया गया। आधे क्षेत्र में आरसीसी डाल दी गयी है और आम जनता के लिए पैदल मार्ग एक दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.