शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम के नेतृत्व में 22 मार्च को पवनार (महाराष्ट्र) से शुरू हुई "भूदान स्मृति विचार एवं सद्भावना यात्रा" 22 अप्रैल को पोचमपल्ली (तेलंगाना) पहुंचकर पूरी हुई। इस अवसर पर शहर के अहिंसा प्रेक्षागृह में 'विनोबा विचार प्रवाह कार्यक्रम' आयोजित किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस पर भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने वृक्षारोपण किया और एक पुस्तक का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश मिश्रा मौजूद रहे। रमेश ने कहा कि भूदान आंदोलन केवल जमीन देने का नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव और आपसी जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास था। यह भी पढ़ें- पेंशनर्स एसोसिएशन ने लगाए पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.