भूदान स्मृति एवं सद्भावना यात्रा का स्वागत किया
हरदोई, अप्रैल 22 -- पिहानी। भूदान स्मृति एवं सद्भावना यात्रा का पिहानी में स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विनोबा भावे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शाहजहांपुर स्थित विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भईया ने बताया कि 18 मार्च को शाहजहांपुर से प्रारंभ हुई यात्रा पांच प्रदेश महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़,उड़ीसा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना भ्रमण करती हुई बुधवार को शाहजहांपुर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शाहजहांपुर जाते समय पिहानी में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक संजय राय सचिव हरिजन सेवक संघ दिल्ली, राकेश पांडे विनोबा विचार प्रवाह परिवार, अमित परमार, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, मनोज मिश्रा, गौरव गुप्ता, आदर्श सिंह, रामदास कटियार आदि रहे। यह भी पढ़ें- भूदान स्मृति यात्रा के समापन पर कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.