पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटैना और जमुनिया जगतपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भूदान की जमीनों पर भूमिधरी अधिकार दिलाने की प्रमुख मांग उठाई। चौपाल के माध्यम से जनता के बीच पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वर्षों से भूदान में मिली जमीन पर स्थायी अधिकार न मिलने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक ने आश्वस्त किया कि यह जायज मांग है और वह स्वयं इस मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे, ताकि जल्द से जल्द न्यायपूर्ण समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- बांका: भू विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.