नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं। मूवी का प्रिव्यू 16 अप्रैल को रात 9 बजे से है। वहीं रिलीज 17 अप्रैल को हो रही है। यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जुगलबंदी वाली हॉरर कॉमेडी है। इसमें परेश रावल भी हैं। मूवी क्रिटिक तरण आदर्श इस फिल्म को देख चुके हैं और दर्शकों के लिए इसका रिव्यू भी डाला है। उन्होंने भूत बंगला को एंटरटेनर बताया है। रेटिंग साढ़े तीन स्टार दी है।तरण आदर्श को कैसी लगी फिल्म तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'यह एक एंटरटेनर है जो ज्यादातर हिस्सों में अच्छी है। अक्षय कुमार और प्रिदर्शन के कॉम्बो ने निराश नहीं किया है। फिल्म में डर व कॉमेडी का बैलेंस बराबरी से देखने को मिलता है।जानी दुश्मन जैसी कहानी? तरुण लिखते हैं, फिल्म की शुरुआती झलक देखकर लग सकता है कि इसकी कहानी जानी ...