बोकारो, मई 14 -- मेन रोड फुसरो स्थित भूत बंगला के पास नवनिर्मित श्री श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत दूसरे तल्ले की छत की ढलाई शुरू की गई। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी अशोक पांडेय ने पूजा-अर्चना कर ढलाई कार्य का शुभारंभ कराया। समाजसेवी नरेश कक्कड़ व उनकी धर्मपत्नी सिम्मी कक्कड़ ने पहला गमला उठाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके बाद कई जनप्रतिनिधि, यूनियन नेता व समाजसेवियों ने श्रमदान कर ढलाई कार्य में हाथ बंटाया। मंदिर निर्माण को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोग जोर-शोर से जुटे रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भरत वर्मा ने आए अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने मंदिर निर्माण में यथासंभव सहयोग की अपील करते हुए बताया कि यह मंदिर दो तल्ला बनेगा जिसकी ऊंचाई 51 फीट होगी। वार्ड पार्षद अ...