भूत-प्रेत का साया दिखा भोली-भाली महिलाओं को बनाते थे शिकार, गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- मुरादाबाद, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुजुर्ग और भोली-भाली महिलाओं को विश्वास में लेकर अपराध का शिकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह महिलाओं के जेवर हड़प लेता था। गिरोह के चार सदस्यों को कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य महिलाओं को भूत-प्रेत का साया होने और घर में बीमारी आने का डर दिखाकर आभूषण उतरवा लेते थे। इसके अलावा रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं को बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ खिलाने या सुंघाने के बाद भी जेवर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की बालियां, दो अंगूठियां, चांदी की पायल और दो हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कटघर की एक बुजुर्ग महिला से जेवर हड़पने के साथ ही मझोला क्षेत्र में हुई एक अन्य वारदात में शामिल होने की बात भी स्वीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.