फतेहपुर, फरवरी 15 -- बिंदकी। महाशिवरात्रि पर्व में भगवान शिव की बारात हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। हर हर महादेव और बम बम भोले की गूंज से शिवालय ही नहीं प्रमुख मार्ग भी गूंज उठे। श्रद्धालुओं की उमड़ी हजारों की भीड़ ने भगवान शिव के दर्शन किया और सुख समृद्धि की कामना की। समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के जलपान का प्रबंध किया। कस्बा के मोहल्ला छिपहटी के शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव की बारात निकाली गई। भूत पिशाच के स्वरुपों और गाजे बाजे के साथ बारात प्रमुख मार्गो से गुजरी। सर्वप्रथम हजरतपुर ठठराही मां काली जी मंदिर के दरबार पहुंची। जहां मां काली देवी की पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ हुआ। प्रभु की बारात छिपहटी से होते हुए नहर पुल शिव मंदिर पहुंची। इसके बाद बारात मोहल्ला बजरिया, खजुहा चौराहा, मुगल रोड, ललौली चौराहा, तहसील रोड, गांधी चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.