भूतों ने सुलझाए थे मर्डर केस! अब अनसुलझी पहेलियों के लिए 'आत्माओं' की मदद लेगी पुलिस
अहमदाबाद, मई 19 -- अहमदाबाद में पिछले छह महीनों के भीतर दो हत्या के मामलों का खुलासा 'भूत-प्रेत की कहानियों' के जरिए होने के बाद शहर की क्राइम ब्रांच ने अब ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पूरे शहर से भूत दिखने, आत्माओं के डर या तांत्रिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया है। अधिकारियों को शक है कि ऐसी कहानियों के पीछे कई अनसुलझी या छिपी हुई हत्याओं के सुराग हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में सरखेज इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर उसका शव उसके ही घर की रसोई के नीचे दफना दिया गया था। वहीं, वाटवा इलाके के कुतुबनगर में पिछले महीने एक महिला के अवशेष बरामद किए गए, जिसकी हत्या 34 साल पहले हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शहर के सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.