सहारनपुर, अप्रैल 19 -- सहारनपुर, संवाददाता। शहर के प्राचीन एवं पौराणिक श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह करीब नौ बजे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। मंदिर परिसर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से मल्टी यूटिलिटी भवन, टॉयलेट, सोलर पैनल, 15 स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन और साइनेज का निर्माण शामिल है। इस योजना के तहत जनवरी माह में 60 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है। नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति दी गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशन में यह विकास कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में 7.25 करोड़ से पर्यटन स्थलों का होगा विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.