नई दिल्ली, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि के दिन देशभर के शिवालय भक्तों से भरे रहते हैं। इस दिन लोग अपनी मनोकामना लेकर भगवान शिव के मंदिर पर जाते हैं। मान्यता है कि शिवजी बेहद दयालु हैं और वो सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां कई प्राचीन और चमत्कारिक शिव मंदिर हैं, जो अपनी मान्यताओं के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक है सहारनपुर का भूतेश्वर महादेव मंदिर, जिसकी ख्याति दूर तक है। महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में सुबह चार बजे से ही भीड़ लग जाती है। शहर और जिलेभर के लोग यहां जलाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन मात्र से ही कई तरह के रोग और कष्ट मिट जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इस मंदिर के बारे में सबकुछ। मराठाकाल में हुआ था निर्माणकहते हैं कि सहारनपुर का श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर अपनी अनूठी विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.