रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के दौरान रंग गिरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में दोनों पक्षों के नौ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में अजय कोली पुत्र रामचंद्र कोली निवासी भूतबंगला ने बताया कि पांच मार्च को वह होली चौक भूतबंगला से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नदीम पुत्र सकील निवासी भूतबंगला ने अपने साथियों फरमान, जुबैर, गुलजार, साहिब और मोसिन के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए दिनेश, पिंटू सागर और संजय पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि जब वे लोग किसी तरह घर की ओर भागे तो हमलावर उनके घर तक पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। वहीं, दूसरे पक्ष से भूतबंगला निवासी नदीम ने बताया कि प...