रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भूतबंगला क्षेत्र में गुरुवार को एक ही मोहल्ले की दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, पालतू कुत्तों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि उनके कुत्तों को पीटा जा रहा था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कुत्ते आते-जाते लोगों का पीछा कर झपटने की कोशिश करते हैं। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और घर में घुसकर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक महिला घायल हुई है। दोनों पक्ष रम्पुरा चौकी पहुंचे, जहां भी उनके बीच बहस हुई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.