सोनभद्र, जून 28 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करीबरॉव में भूत प्रेत करने कराने के विवाद मे दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करीबरांव गांव निवासी रामपति ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को भूत प्रेत करने कराने के विवाद को लेकर गांव के बाबूराम, उसकी पत्नी गुड्डी, बेटा सोनू, बहू सुमन ने उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उन्होंने लात घूंसा लाठी डंडा से उन्हें मारना शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- पानी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज बीच बचाव करने आए पत्नी संतरी व पुत्री मुन्नी को भी मारने पीटने लगे। इससे तीनो लोग घायल हो गए। सभी आरोपित ...