मधुबनी, अगस्त 2 -- फुलपरास,एक संवाददाता। भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद मधुबनी की ओर से फुलपरास नपं के वार्ड संख्या 12 निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र नारायण कुंवर उर्फ फौजी साहेब के निधन पर उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) अर्पित कर सैन्य परंपरा के अनुरूप श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने महेंद्र नारायण कुंवर के सैन्य जीवन, देश सेवा और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र की सेवा की और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज व संगठन के प्रति सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से क्षेत्र एवं पूर्व सैनिक समाज को अपूरणीय ...