भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिला निःशुल्क विधिक परामर्श
बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैनिकों और उनके परिजनों को विभिन्न न्यायिक एवं कानूनी मामलों में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) यशपाल वर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आईएन) संजय कुमार सिंह कादियान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने किया। यह शिविर नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों को समयबद्ध व सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराना है। शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.