भूतनाथ मेले को लेकर सख्त होगा रूट डायवर्जन, रात से ही हाई वे पर वाहन बंद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सावन के अंतिम सोमवार पर छोटी काशी गोला में लगने वाले प्रसिद्ध भूतनाथ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मेले में इस बार तीन लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गोला को जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे और मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके लिए शुक्रवार रात से ही रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। भूतनाथ मेले के दौरान छोटी काशी में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये गोला पहुंचेंगे। भीड़ के दबाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.