लखनऊ, मई 23 -- भूतनाथ मार्केट के पास अयोध्या रोड स्थित करीब 40 साल पुराने कैलाशकुंज व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को री-डेवलपमेंट का मॉडल बनाया जाएगा। पुराने भवन को तोड़कर वहां 13 मंजिला आलीशान बिल्डिंग बनाई जाएगी। नीचे व्यावसायिक दुकानें और ऊपर प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करके री-डेवलपमेंट के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स चार दशक पुराना है। 6046 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्मित इस कॉम्पलेक्स में लगभग 280 दुकानें हैं। हाल ही में कॉम्पलेक्स का सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि बिल्डिंग जगह-जगह से जर्जर हो चुकी है। अधिसंख्य दुकानें बंद पड़ी हैं। वहीं, कुछ दुक...