लखनऊ, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग को लेकर व्यापारी महापौर सुषमा खर्कवाल से मिले। भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन कमल अग्रवाल ने महापौर को बताया कि भूतनाथ मार्केट में सार्वजनिक शौचालय ना होने से व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी असुविधा होती है। विशेष रूप से महिला व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों सहित बाजार में बड़ी संख्या में आने वाली महिला ग्राहकों को। महापौर ने भूतनाथ मार्केट में शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल इस दिशा में काम करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.