भूतनाथ क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर गोवंश की मौत
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- भूतनाथ रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार शाम एक गोवंश की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताते हैं कि गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान गोवंश अचानक ट्रैक पर आ गया जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने ब्लॉक कुंभी के खंड विकास अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में गोवंशों के उचित प्रबंधन के अभाव में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिससे बेगुनाह पशुओं की जान जा रही है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.