मुरादाबाद, फरवरी 16 -- कांठ विधायक मंत्री कमाल अख्तर ने सरकार से बिश्नोई समाज के भूड़ मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है। विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने गुरु राजेंद्र नंद जी महाराज की प्रतिमा मंदिर परिसर के समीप लगाने के साथ लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर के मार्गों के शीघ्र निर्माण की मांग की। जल जीवन से जुड़े विषय पर बोलते हुए विधायक कांठ, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अनेक गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहा कि सरकार की जल जीवन मिशन योजना ज़मीनी स्तर पर अपनी मंशा के अनुरूप सफल होती दिखाई नहीं दे रही है, जहां ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं वहां केवल आसपास के कुछ घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा हैRs.। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान जनेश्वर...