बिजनौर, मार्च 5 -- हल्दौर। नगर के मोहल्ला भूड़ स्थित होली चौक से रंग महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में दुल्हैंडी का भव्य जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में हुरियारों ने जमकर रंगों की बौछार की और होली के पारंपरिक गीतों पर युवाओं व बच्चों ने नृत्य किया। जुलूस का शुभारंभ समाजसेवी सीताराम सैनी ने फीता काटकर किया। जुलूस होली चौक से प्रारंभ होकर पटवा का चौराहा, मस्जिद चौक, टाटमोहरा चौराहा, मोहल्ला खेड़ा, शहीद स्मारक, हरबंसगंज बाजार, रहिसान मोहल्ला और जमुनावाला सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रंग महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर पीयूष राजपूत ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी विजयपाल सिंह चौहान ने कार्यक्रम ...