पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। सीडीओ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत विकास खंड अमरिया के ग्राम पंचायत भूडा में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1076 एवं 1090 के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से रुबीना खातून, चाइल्ड हेल्पलाइन से राहुल मौर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भूड़ा में ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- Purnia N...