रामपुर, मई 9 -- गुरुवार रात नगर में शाहबाद-बिलारी मार्ग पर भूड़ा आश्रम गेट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अलफगंज गांव निवासी अजय पुत्र राजकुमार अपने साथी ओंकार सिंह पुत्र हरद्वारी के साथ बाइक से सैफनी आ रहे थे। वहीं, मधुपुरी गांव निवासी अरुण कश्यप सैफनी से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान भूड़ा आश्रम गेट के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय और ओंकार को सीएचसी शाहबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि, घायल अरुण को उसके परिजन निजी वाहन से मुरादाबाद अस्पताल ले गए। घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...