वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत-भूटान के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को ऊंचाई देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को प्रदेश पर्यटन विभाग और रॉयल गवर्नमेंट ऑफ भूटान के बीच लखनऊ में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत वाराणसी में बौद्ध मंदिर एवं गेस्ट हाउस निर्माण के लिए भूटान सरकार को दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी में बौद्ध मंदिर की भूमि के लिए भूटान संग हुआ करारबौद्ध पर्यटन को बढ़ावा यह पहल बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ दोनों देशों के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी सुदृढ़ करेगी। भूमि संबंधी डीड पर हस्ताक्षर पर्यटन विभाग के विशेष सचिव मृदुल चौधरी और भूटान सरकार की प्रतिनिधि और उप प्रमुख मिशन ताशी पेल्डेन ने किए। इस दौरान भूटान ...