भूटान में 'ग्लेशियर लेक' टूटी, पश्चिम बंगाल के इलाकों में अलर्ट जारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- तिब्बत-नेपाल बॉर्डर पर ग्लेशियर लेक फटने की वजह से आई तबाही से अभी तीनों देश उबर ही रहे हैं। ऐसे में भूटान में भी एक खतरनाक ग्लेशियर लेक के फटने की खबर सामने आई है। जानकारी सामने आते ही पश्चिम बंगाल और असम के संबंधित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए पश्चिम बंगाल में संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान के गासा जिले के गेवोग इलाके में मौजूद चिन्ताफू लेक में यह घटना हुई है। ग्लेशियर लेक के फटने के बाद मौजूद सुरक्षा उपकरणों ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षा सायरन भी बजाया। हालांकि, अधिकारियों की मानें तो अभी तक झील के टूटने का पैमाना और नदी के बहाव की दिशा के बारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.