महाराजगंज, अगस्त 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी ट्रक चालक शैलेश चौधरी (33) की भूटान में ट्रक लेकर गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, शैलेश ट्रक लेकर भूटान गया था। वहीं उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भूटान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी पूजा और चार वर्षीय पुत्री है। शव भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। पिता वीर चौधरी शव लाने के लिए भूटान रवाना हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बेकाबू ट्रक ने तीन दोस्तों को रौंदा, एक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...