भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर निवासी होनहार खिलाड़ी सादान अहमद ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। भारतीय बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित 16वीं जूनियर, मास्टर्स, दिव्यांग, मेन्स एंड लेडीज़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिजीक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भार वर्ग जूनियर बॉडी बिल्डर्स में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान सींखा था। उक्त प्रतियोगिता तेलंगाना में आयोजित हुई थी। अब सादान अहमद आगामी जून माह में भूटान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इंडिया की तरफ से अपना दमखम दिखाएंगे। कोच आशीष सिंह ने शनिवार को बताया कि भूटान में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सादान को अभी से तैयार किया जा रहा है। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के यूपी जनरल सेक्रेटरी विश्वासराव ने विश्वास जताया कि भदोही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.