शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- शाहजहांपुर। स्थानीय कवि एवं साहित्यकार डॉ. इन्दु अजनबी को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में "भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान" से अलंकृत किया गया। भारत और भूटान के साहित्यकारों की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में उन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में डॉ. अजनबी ने अपने गीत और मुक्तक प्रस्तुत कर साहित्यप्रेमियों की वाहवाही बटोरी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दो सत्रों का संचालन भी किया। उनकी प्रस्तुतियों और संचालन को सम्मेलन में मौजूद साहित्यकारों ने सराहा।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हरेन्द्र हर्ष, भूटान ब्रॉडकास्टिंग के हेड हरिका मान राई, अच्युत भीमरे, प्राचार्य लक्ष्मी दास शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने डॉ. अजनबी को सम्मान प्रदान कि...