भूटान में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
नई दिल्ली, जून 7 -- भूटान में रविवार रात को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.6 की थी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी है। भूकंप का केंद्र भूटान के पुणखा में स्थित था, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर में है। उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और बांग्लादेश में भी झटके महसूस किए गए। कई इंटरनेट यूजर्स ने सोशल मीडिया पर क्षेत्र में भूकंप के झटकों की जानकारी साझा की। फिलहाल किसी नुकसान या हताहतों की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.