भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बौद्ध स्तूप समर्पित किया
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बौद्ध स्तूप समर्पित किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री की बेहतरीन दूरदृष्टि और भारत-भूटान की दोस्ती के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को श्रेय दिया। स्तूप बौद्ध धर्म का एक पवित्र स्मारक होता है। इसे आमतौर पर गुंबद या गोलाकार टीले जैसी संरचना के रूप में बनाया जाता है।रिजिजू ने एक्स पर कहा कि भूटान ने एक नवंबर को महज छह घंटे के भीतर 108 बौद्ध स्तूपों का निर्माण करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस काम में 40,000 से अधिक स्वयंसेवकों, भिक्षुओं और कारीगरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भारत के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि 76वां पवित्र स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। यह भारत-भूटान की दोस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.