गया, दिसम्बर 10 -- बोधगया का पर्यटक सीजन और पूजा सत्र के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भूटान की राष्ट्रीय विमान सेवा ड्रुक एयरलाइंस ने गया-पारो रूट पर चार अतिरिक्त उड़ानें संचालित करने की घोषणा की है। एयरलाइंस के स्थानीय अधिकारी सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। बताया कि अतिरिक्त उड़ानें 23 दिसंबर, 31 दिसंबर 2025 और चार जनवरी और 17 जनवरी 2026 को संचालित होंगी। यह पहल ड्रुक एयरलाइंस की शेड्यूल्ड सेवाओं के अलावा विशेष तौर पर शुरू की गई है। हर साल दिसंबर-जनवरी में बोधगया में अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। विशेषकर बौद्ध समुदाय के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और उत्सवों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.