भूटान जा रहे मुजफ्फरपुर के युवक और दोस्त की दुर्घटना में मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। दोस्त को भूटाने पहुंचाने के लिए स्कॉर्पियो से निकले मुजफ्फरपुर के दाता कंबल शाह मजार मोहल्ला निवासी मो. अफरोज की पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके भूटान के दोस्त जमील खान की भी मौत हो गई है। अफरोज की मौत की खबर उसके घर पर मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग पश्चिम बंगाल पहुंच गए हैं। स्कॉर्पियो की हाइवा से टक्कर इतनी भयावह थी कि जेसीबी से गाड़ी में फंसे शव को निकाला गया। मृतक मो. अफरोज के मामा तनवीर आलम नशामुक्ति केंद्र चलाते हैं। बताया कि अफरोज भी नशामुक्ति केंद्र संचालन से जुड़ा था। उसका दोस्त जमील माड़ीपुर में होटल खोलने वाला था। उसके होटल का निर्माण भी शुरू हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.