छपरा, जनवरी 27 -- अप्रैल में चचेरी बहन की थी शादी, तैयारियों से पहले ही बुझ गया घर का चिराग गांव पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम सोनपुर। परदेस में रोज़ी-रोटी की तलाश में भूटान गए सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के बरियारचक (इकरी) गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर की काम के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार जिस घर में शादी की तैयारियों में जुटने वाला था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान विकास कुमार (पिता- भोला दास) के रूप में हुई है, जो रोज़गार के सिलसिले में भूटान की राजधानी थिम्पु स्थित एक आयरन प्लांट में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.