भूजल स्तर सुधारने के लिए बन रहा विस्तृत रोडमैप
रांची, सितम्बर 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में भूजल स्तर को सुधारने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए एक रोडमैप बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह रोडमैप न केवल शहरी, बल्कि ग्रामीण एवं कृषि क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार का फोकस है कि भूजल संरक्षण को लेकर रेनवाटर हर्वेस्टिंग को न केवल एक नियम, बल्कि एक नागरिक आंदोलन बनाया जाए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने विभागीय समीक्षा बैठकों में वर्षा जल संचयन और भू जल स्तर के सुधार के उपायों पर विशेष बल देते रहे हैं। इसी कड़ी में नगर विकास एवं आवास और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कई स्तर पर तैयारी की है.
खराब एवं सूखे चापाकलों को पुनर्जीवित करने की योजना प्रारंभ नगर विकास एवं आवास विभाग ने खराब एवं सूखे चापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.